2027 फतह का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को बताया
कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक के दौरान 2027 फतह का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को बताया गया। बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) ने कहा कि सिर्फ कार्यकारिणी गठित करने के लिए संगठन सृजन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश व्यापी अभियान है, जिसका लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है।
खुद के दम पर लड़ेगी यूपी में कांग्रेस पंचायत चुनाव
पांडेय ने कहा कि 15 अगस्त 2025 तक बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी और इसी के साथ पहला चरण पूरा हो जाएगा।
कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता दिखाने की अपील
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि अब लोगों के वोट की चोट से तानाशाही सरकार को बदलने का समय नजदीक है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता दिखाने की अपील भी उन्होंने की है। बैठक के दौरान, सांसद पीएल पुनिया, एपी गौतम एवं रविप्रकाश वर्मा, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अनिल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन होगा। सभी जिला /तहसील/ब्लॉक मुख्यायलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आजमगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन मौर्य हुए घायल
बता दें कि आजमगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन मौर्य संगठन सृजन अभियान में गोरखपुर में हो रही बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान वह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने लल्लन मौर्य का कुशलक्षेम जाना।