Side Effects Of Eating Too Much Bread: रोज ब्रेड खाना पड़ सकता है भारी, मोटापा और लिवर सहित इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा!
Side Effects Of Eating Too Much Bread: आपको रोज नाश्ते में ब्रेड खाना भले ही आसान लगे, लेकिन ये आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ज्यादा ब्रेड खाने से आपके शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। जानिए रोज ब्रेड खाने के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
Side Effects Of Eating Too Much Bread प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Side Effects Of Eating Too Much Bread: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोगों के पास नाश्ते के लिए समय कम होता जा रहा है। ऐसे में ब्रेड एक आसान और झटपट तैयार होने वाला ऑप्शन बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज ब्रेड खाना आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है? इसमें मौजूद कुछ चीजें शरीर में मोटापा, ब्लड शुगर और लिवर जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आइए जानते हैं, रोज ब्रेड खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
ब्रेड में अक्सर वाइट ब्रेड रिफाइंड आटे से बनती है जिसमें फाइबर कम और शुगर बढ़ाने वाले एलिमेंट्स अधिक होते हैं। इसे खाने से शरीर में शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे इंसुलिन ज्यादा बनने लगता है और फैट जमा होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं। लगातार ब्रेड खाने की आदत धीरे-धीरे पेट और कमर पर चर्बी बढ़ा सकती हैं।
ब्रेड में कई बार प्रिजर्वेटिव्स और ऐसे रसायन होते हैं जो लिवर पर असर डाल सकते हैं। रोजाना ब्रेड खाने से फैटी लिवर जैसी परेशानी हो सकती है। जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। जिन लोगों का लिवर पहले से कमजोर है। उन्हें ब्रेड खाने से परहेज करना चाहिए।
ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है
ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है यानी इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बहुत नुकसानदायक हो सकता है। रोज ब्रेड खाने की आदत आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ा सकती है।
पाचन तंत्र हो सकता है कमजोर
आपको बता दें, ब्रेड में फाइबर कम होता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए जरूरी होता है। रोज ब्रेड खाने से कब्ज, गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को ब्रेड में मौजूद ग्लूटन से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे पेट में सूजन और भारीपन भी बन सकता है।
इम्युनिटी पर पड़ता है असर
ब्रेड में जरूरी पोषक तत्व नहीं होते। ऊपर से इसमें कई बार ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत यानी इम्युनिटी को कमजोर कर सकते हैं। अगर लंबे समय तक रोज ब्रेड खाई जाए तो इससे शरीर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Lifestyle News / Side Effects Of Eating Too Much Bread: रोज ब्रेड खाना पड़ सकता है भारी, मोटापा और लिवर सहित इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा!