ये भी पढ़ें:
CG Accident: ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत CG Accident: जीजा गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, दोनों जीजा-साला रामपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक अक्षय की दो साल पहले कोलगा निवासी प्रियंका से शादी हुई थी। अक्षय अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और
मजदूरी के साथ-साथ खेती-किसानी से भी परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। हादसे से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक अक्षय कुमार का परिवार ढोढतराई गांव का निवासी है। पिता राधे लाल ने बताया कि अक्षय उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ा था।
परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय घर से यह कहकर निकला था कि वह किसी काम से जा रहा है, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह अपने जीजा मंगल सिंह के साथ गया है।