प्रदेश में 5 करोड़ 38 लाख सदस्यों को सब्सिडी का खाद्यान्न
प्रदेश में 5 करोड़ 38 लाख सदस्यों को सब्सिडी का खाद्यान्न मिलता है। जून माह से पीडीएस का नया सिस्टम शुरू किया है। मार्च-2025 से ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू है। 3 जून की स्थिति में 61. 43 लाख सदस्यों की इ-केवाईसी नहीं हुई। इससे चालू माह का राशन पर रोक लगाते हुए कहा है कि इ-केवायसी कराओ राशन ले जाओ। पीओएस मशीन में अपात्र सदस्यों का नाम हटाने अपडेट की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें नए पात्रों को जोडऩे का कार्य होगा।
मानसून सत्र में तीन माह का एक साथ वितरण
-मानसून सत्र में प्रत्येक पात्र सदस्य को जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ मिलेगा। एक जून से पोर्टल अपडेट हो रहा है। इसमें हटाए गए अपात्रों के नाम हटाया जा रहा है। इस लिए वितरण शुरू नहीं हो सका है। इस सप्ताह में जल्द ही वितरण शुरू करने की तैयारी है। ऐसे समझें अपात्र पंधाना क्षेत्र के विकास की मृत्यु छह माह पहले हो गई। परिवार इनके नाम का राशन ले रहा है। खालवा की सुमन बाई सीमावर्ती राज्य में पलायन हो गया। राशन जारी हो रहा है। मूंदी क्षेत्र की सीमा बाई का विवाह हो गया। फिर भी मायके वाले राशन ले रहे हैं। ऐसे सदस्य जो छह माह से राशन लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इन्हें पोर्टल से अपात्र कहकर हटा दिया गया।
फैक्ट फाइल
5,38,32,834 कुल लाभार्थी 61,43,964 ई केवाईसी शेष 6,88,571 हटाने चिन्हित सदस्य प्रदेश के टॉप-4 सबसे अधिक वाले जिले जिला इ-केवायसी नहीं हटाए गए
रीवा 149896 47716 बड़वानी 135179 44258 अलिराजपुर 127065 33668 भिंड 159882 33521
प्रदेश के टॉप-4 सबसे कम वाले जिले
जबलपुर 216269 2801 मैहर 92843 926 निवाड़ी 41198 943 बैतूल 116693 6951 वर्जन…खाद्य विभाग, आयुक्त, कर्मवीर शर्मा का कहना है कि…इ-केवायसी कराएं और राशन ले जाएं। नगरीय क्षेत्र के साथ ही गांव-गांव विशेष अभियान चल रहा है। नए पात्र सदस्यों को जोडऩे का कार्य चल रहा है। इसमें अपात्रों को हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है।