उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले पति ने थाना में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि मामा की लड़की के साथ उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। अभी तक सब कुछ सही चल रहा था। फैक्ट्री में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीते 29 मई को रोज की तरह वह फैक्ट्री में काम करने के लिए निकल गया। जानकारी मिली कि सुबह पत्नी बच्चों को छोड़कर घर में रखे जेवर ले चली गई। साथ में पासबुक ही ले गई है। काफी खोजबीन किया। नाते-रिश्तेदारों में भी पता किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया
पति ने शंका जाहिर की पत्नी फोन पर किसी से बात किया करती थी। 3 दिन पहले फोन पर बात करते हुए पकड़ा। इस दौरान उसकी बातचीत की हुई। उसने फोन अपने पास रख लिया। अपने शिकायती पत्र में पीड़ित में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महाराजपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।