5
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में उसे समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब ईंट भट्ठा पर काम करने वाले माहेश्वरी दीन निवासी ग्राम बागी थाना कदौरा जालौन का एक वर्षीय पुत्र राजदीप और मूलचंद का दो वर्षीय पुत्र कृष्ण भट्टे में खेल रहा था। उसी समय तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन दोनों को लेकर पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर राजवीर सिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
दोनों मृतक मौसेरे भाई
राजदीप की मां और कृष्ण की मां दोनों सगी बहनें है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। माहेश्वरी दिन ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बहुत तेजी से गाड़ी चलाता है। जिससे यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगनीपुर पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।