उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के ईदुरूख निवासी अजय संखवार भीतरगांव स्थित भट्टे पर मजदूरी करता है। बीते 13 जून को घाटमपुर पुलिस भीतरगांव पहुंची। जहां उन्होंने अजय के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसी बीच अजय मौके पर आ गया। जिसे देखकर पुलिस चौंक गई। उन्होंने बताया कि तुम्हारी बहन ने लावारिस मिले शव की शिनाख्त अजय के रूप में की है। तुम जल्दी से घाटमपुर थाने पहुंचो और अपने जिंदा होने की जानकारी दो।
अजय घाटमपुर थाना पहुंचा
घाटमपुर पुलिस से मिली जानकारी से अजय के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तत्काल घाटमपुर थाने पहुंचा। जहां उसने अपने जिन्दा होने की जानकारी दी। इधर अजय ने अपने घरवालों से बातचीत की। उन्हें भी थाने पर बुलाया पर बुलाया गया और बातचीत की गई।
क्या है घटनाक्रम?
बीते 12 जून को घाटमपुर स्थित मुख्य चौराहे पर एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त सुमन ने अजय संखवार के रूप में की। इसके लिए शरीर में उसने कई निशान बताएं। जो अजय के भी थे। लेकिन हकीकत सामने आने के बाद अजय और उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली। बहन सुमन बार-बार यही कह रही है कि वह अपने भाई को नहीं पहचान सकी। घर में खुशी का माहौल है। इधर घाटमपुर पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है?