scriptMonsoon 2025: 14 जून से सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें 22 जून तक का मौसम, कितने प्रतिशत होगी बारिश? | Monsoon 25: grand entry, know percentage rain and weather till June 22 | Patrika News
कानपुर

Monsoon 2025: 14 जून से सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें 22 जून तक का मौसम, कितने प्रतिशत होगी बारिश?

Monsoon 2025 मानसून 2025 को लेकर मौसम वैज्ञानिक ने लेटेस्ट अपडेट दिया है। जिसके अनुसार 14 जून से नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। जिससे आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की स्थितियां बन रही है।

कानपुरJun 13, 2025 / 01:15 pm

Narendra Awasthi

14 जून से मौसम में आएगा परिवर्तन फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Monsoon 2025 मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को जून महीने में एक नया सिस्टम बनने जा रहा है। जो मानसून को गति देगा। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में यह सिस्टम तैयार हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण बनने जा रहा है। जिसके सक्रिय होने से मानसून तेजी से उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ेगा। ‌सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 14 जून से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। जिससे लू चलने में कमी आएगी। फिलहाल कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक है। हीट इंडेक्स भी वास्तविक तापमान से अधिक है। अगले 24 घंटे में इसमें कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। आज 13 जून तक यह स्थिति बनी रहेगी। 14 जून से इसमें परिवर्तन आएगा।
यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक बोले- पैर मारने से निकल रही गिट्टी, इंजीनियर ने कहा नई तकनीक की सड़क, जानें मामला

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर में 14 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 18 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 16 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 16 जून सोमवार का तापमान 29 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 22 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। 17 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। तापमान 28 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 49 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 18 जून बुधवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कानपुर में 22 जून तक का मौसम का हाल

19 जून गुरुवार के दिन का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। इस दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। 20 जून शुक्रवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 21 जून शनिवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति 22 जून रविवार की भी रहेगी। जब 26 से 32 डिग्री के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Hindi News / Kanpur / Monsoon 2025: 14 जून से सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें 22 जून तक का मौसम, कितने प्रतिशत होगी बारिश?

ट्रेंडिंग वीडियो