उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक युवक किशोरी को समझा बूझा रहा था। बजरंग दल का एक पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। लड़की को डरी सहमी देख उसने लड़के से बातचीत की। तब मामले का खुलासा हुआ। बजरंग दल के पदाधिकारी ने लड़के के विषय में जानकारी प्राप्त की। लड़के ने अपना नाम तासुब बताया। जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ले का रहने वाला था। जबकि लड़की नाबालिग है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों घर से भाग कर आए हैं।
घर वालों को नींद की गोली खिलाई
नाबालिग किशोरी ने बताया उसने घर वालों को खाने में नींद की गोली मिला दिया है। जिससे सभी सो गए। उसके बाद वह घर से भाग लिए। तासुब ने बताया कि लड़की 16 साल की है और वह सात आठ महीने से एक दूसरे के नजदीक है। वह लड़की को लेकर अहमदाबाद के बापू नगर जा रहा है। जहां किराए को मकान लेकर रखेगा और वहीं नौकरी करेगा।
पिता ने राहत की सांस
बेटी के विषय में जानकारी मिलने पर पिता ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि न जाने अहमदाबाद में हमारी बेटी के साथ क्या होता है? उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की जानकारी दी। इसे लव जिहाद से जोड़ा। कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव के अनुसार लड़का लड़की दोनों फतेहपुर के रहने वाले हैं। नाबालिग युवती के परिजन भी साथ हैं। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।