scriptमानसून 2025 अलर्ट: 11 जून से कई मौसमी सिस्टम एक साथ होंगे सक्रिय, इन जिलों में होगी तूफानी बारिश | Monsoon 2025 update: Many weather systems active from June 11, torrential rain | Patrika News
कानपुर

मानसून 2025 अलर्ट: 11 जून से कई मौसमी सिस्टम एक साथ होंगे सक्रिय, इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

Monsoon 2025 forecast आईएमडी ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दो दिनों बाद तूफानी बारिश होने की संभावना है। जिसका असर इन जिलों में भी दिखाई पड़ेगा।

कानपुरJun 09, 2025 / 06:00 pm

Narendra Awasthi

दूसरे राउंड की बारिश नहीं लगी जल्द थमने का नाम (फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब

Monsoon 2025 forecast मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट किया है। पश्चिम के मुंबई और पश्चिम बंगाल के बालू घाट में मानसून रुका हुआ है। जो बहुत तेजी से उत्तर भारत की बढ़ेगा है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी मानसून दो दिनों बाद तूफानी गति से आगे बढ़ेगा। कानपुर मंडल के जिले औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर में द्वितीय राउंड की बारिश जमकर होगी। जो जल्द रुकने का नाम नहीं लेगी।
यह भी पढ़ें

नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 9 जून को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.02 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।‌ रात में दिन की गर्मी तरह गर्मी का एहसास होगा। ‌

कानपुर में आज रात का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कभी-कभी धुंध का असर दिखाई पड़ सकता है। जिससे दृश्यता में कमी आएगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 10 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सुबह चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 13 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का तापमान 32 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार गुरुवार 12 जून को 32 से 42 डिग्री के बीच, 13 जून शुक्रवार को 31 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 13 जून को हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 14 जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। जो लगातार बना रहेगा। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।

Hindi News / Kanpur / मानसून 2025 अलर्ट: 11 जून से कई मौसमी सिस्टम एक साथ होंगे सक्रिय, इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो