उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानकारी में हृदयविदारक घटना हुई। जब सुमित की लाठी डंडों और ईंट से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मृतक परिजन आशीष ने बताया कि हमलावरों ने पहले घर पर मारपीट की। उसके बाद उसे उठा ले गए। जहां उसकी पिटाई की गई। बचाने गई चाचा को धमकी देकर भगा दिया गया। जब उन्हें जानकारी मिली तो मौके पर गए और सुमित को हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई।
पहले घर की रेकी की गई
आशीष ने बताया कि इसके पहले हमलावरों में शामिल गुड्डू घर आकर बताया था कि अब उन दोनों परिवारों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। हमने समझा दिया। तुम भी समझा दो। जिसे आशीष ने एक साजिश बताया। बोला गुड्डू घर की रेकी करने आया था। देखने आया था कि घर में कितने लोग हैं। हम लोगों के नौकरी जाने के बाद गुड्डू और उसके घर वालों ने हमला किया।
क्या कहते हैं कल्याणपुर अपर पुलिस आयुक्त?
इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि 24 अप्रैल की रात में घटना हुई थी। सुमित के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी। इस संबंध में कल्याणपुर थाना में संगत धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था। सुमित की अस्पताल में आज मौत हो गई। मुख्य आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है। जांच की जा रही है।