कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन के मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर मौके पर इंस्पेक्टर कल्याणपुर अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट संचालक शुभम पटेल और आशीष पाल को गिरफ्तार किया है। संचालकों ने मोबाइल पर एक ऐप बना रखा था। जिसके माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित करते थे। ऐप से कस्टमर को लड़कियों के फोटो उपलब्ध कराते थे। जिसके आधार पर रेट तय होता था।
क्या कहते हैं अपर पुलिस उपयुक्त पश्चिम?
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि फिर लड़कियों को भेजा जाता था। कस्टमर लड़कियों को होटल या फिर संचालक के घर के बेसमेंट में बनाई गई जगह पर लेकर जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाएं जिसमें एक बाल अपचारी, सात अन्य लोग पकड़े गए हैं। जिनकी उम्र 16 से 25 साल की उम्र के बीच है। यह कार्रवाई एसीपी पनकी के नेतृत्व में की गई है। पकड़ी गई महिलाओं के विषय में भी जांच की जा रही है।