चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि 13 में तक मानसून दस्तक दे सकता है। मई के अंतिम सप्ताह में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। जिसका असर खेती और भूगर्भीय जल पर पड़ेगा यह बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। किसानों को समय से खेत में बुवाई का मौका मिल जाएगा। जलाशय और भूगर्भीय जलस्तर भी बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों में मानसून की दिशा और स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।
कैसा रहेगा कानपुर में आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है।
कैसा रहेगा शनिवार 10 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी यानी 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।