कैसा रहेगा आज रात में कानपुर का मौसम?
60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 12 अगस्त को दिन में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना बताई गई है। 15 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात झमाझम बारिश होने की संभावना है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
कैसा रहेगा कानपुर में 12 अगस्त का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। करीब 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा कानपुर में रविवार 17 अगस्त तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त बुधवार को 80 प्रतिशत, गुरुवार 14 अगस्त को 80 प्रतिशत, शुक्रवार 15 अगस्त को 54 प्रतिशत, शनिवार 16 अगस्त को 40 प्रतिशत और रविवार 17 अगस्त को 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।