Rajasthan: सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, सीजफायर के मुद्दे पर मदन राठौड़ ने कांग्रेस को घेरा
Tiranga Yatra: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्र भक्ति पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए समान रूप से जरूरी है। कांग्रेस नेताओं को भी इसमें शामिल होना चाहिए था।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाते हुए आरम्भ किया (फोटो-पत्रिका)
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के शौर्य, पराक्रम का आभार प्रकट करने के लिए राजस्थान के जोधपुर शहर में सर्वसमाज द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जालोरी गेट सर्कल से रवाना होकर भीतरी क्षेत्र से होते हुए घण्टाघर पर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने शपथ दिलाई।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाते हुए आरम्भ किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के समझौते को उजागर न करना कूटनीति का विषय है, कांग्रेस नेताओं का यह समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए समान रूप से जरूरी है। कांग्रेस नेताओं को भी इसमें शामिल होना चाहिए था।
ये रहे आकर्षण
* एनसीसी की सभी छह बटालियन के करीब 500 से अधिक सदस्यों ने हाथों में 72 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डा थामा।
* छोटी बच्चियों ने भारतमाता की वेशभूषा धारण किए हुए हाथ में त्रिशूल धारण किए।
यात्रा का एक मीनार मस्जिद सहित कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गर्मी को देखते हुए व्यापारियों द्वारा जगह-जगहों पर पानी की व्यवस्था कर तिरंगा यात्रा का अभिनन्दन किया।
यह वीडियो भी देखें यात्रा के दौरान आमजन ने हाथों में भारतीय राष्ट्र ध्वज उठाकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश के सैनिकों ने अतुल्य साहस और वीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है।
शहीदों को पुष्प अर्पित
यात्रा से पहले पावटा चौराहा स्थित मैजर शैतानसिंह एवं जालोरी चौराहा स्थित शहीद बालमुन्दर बिस्सा की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।