गौरतलब है कि हर साल 22 मई के आसपास मानसून अंडमान-निकोबार में प्रवेश करता है। इस बार 13 मई को ही यहां मानसून आ गया। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि झाबुआ में दक्षिण-पश्चिम मानसून भी समय से पहले पहुंच जाएगा। पिछले साल 23 जून को मानसून की आमद हुई थी।
यह भी पढ़े –
एमपी में तितली पार्क बनकर तैयार, जंगल के बीच हट, टेंट के साथ लें बोटिंग का आनंद, ऐसे करें बुकिंग 15 जून से 30 सितंबर तक मानते हैं वर्षा काल
यदि वर्षा काल की बात करें तो यह 15 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। जिले की कुल औसत वर्षा 30 इंच है। यदि पिछले 15 साल का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2011 और 2020 में सबसे पहले यानी 7 जून को झाबुआ में मानसून का प्रवेश हुआ था। जबकि सबसे लेट मानसून का आगमन वर्ष 2014 में 12 जुलाई को हुआ था। उस वक्त 31.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। यानी औसत के बराबर। जबकि वर्ष 2022 में 3 जुलाई को मानसून का जिले में आगमन हुआ था। इस वर्ष वर्षाकाल में कुल 28.9 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
किस दिन कैसा रहेगा मौसम
- 18 मई: इस दिन 5.7 मिमी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम हवा चलेगी।
- 19 मई: इस दिन 6.9 मिमी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमोत्तरी हवा चलेगी।
- 20 मई : इस दिन 6.4 मिमी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवा चलेगी।
- 21 मई : इस दिन 7.8 मिमी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम हवा चलेगी।
यह भी पढ़े –
बारात के DJ में डांस करने को लेकर चल गए चाकू, 3 लोग घायल, देखे वीडियो पिछले 15 साल में जिले में कब-कब मानसून की आमद वर्ष मानसून
- 2024-23 जून
- 2023-24 जून
- 2022-3 जुलाई
- 2021-20 जून
- 2020-07 जून
- 2019-23 जून
- 2018-22 जून
- 2017-09 जून
- 2016-20 जून
- 2015-19 जून
- 2014-2 जुलाई
- 2013-4 जून
- 2012-1 जुलाई
- 2011-07 जून
- 2010-15 जून
(स्त्रोत: कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ)
आने वाले 4 दिन हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ( mp weather)द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 दिन आसमान में मध्यम घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37.1 से 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा दक्षिण-पश्चिम से पुन: पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की रफ्तार 14 से 16 किमी प्रति घंटा रहेगी। इन चार दिनों में करीब 1 इंच बारिश होने का अनुमान है।
समय से पहले हो सकती है बारिश!
जिस तरह अंडमान निकोबार में 9 दिन पहले मानसून का प्रवेश हुआ है, उसे देखते हुए लगता है कि इस बार हमारे जिले में भी समय से पहले मानसून आ सकता है। – डॉ. आरके त्रिपाठी, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ