scriptRajasthan Rain Alert: 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में रेड अलर्ट, 3 घंटे के अंदर वर्षा का अनुमान | Rajasthan Rain Alert Heavy rain warning in 21 districts red alert in 4 districts rainfall expected within 3 hours | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Rain Alert: 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में रेड अलर्ट, 3 घंटे के अंदर वर्षा का अनुमान

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के अंदर भारी बारिश दर्ज हो सकती है।

जयपुरJul 29, 2025 / 04:08 pm

Kamal Mishra

Heavy Rain Rajasthan

राजस्थान में बारिश की चेतावनी (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों में तात्कालिक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 4 जिलों में पहले से रेड अलर्ट है।
मौसम विभाग ने भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में 29 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में आज पूरे दिन में तेज बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। इसके अलावा 21 जिलों में तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD ने दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और सीकर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश दर्ज हो सकती है।
Rain Update

अभी कुछ दिन और होगी बारिश

मौसम विभाग ने बारिस के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दाब बना हुआ है, जिसकी वजह से आगामी कुछ दिनों तक राजस्थान में तेज बारिश रिकॉर्ड हो सकती है।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan Rain Alert: 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में रेड अलर्ट, 3 घंटे के अंदर वर्षा का अनुमान

ट्रेंडिंग वीडियो