scriptRailway: मुम्बई सेंट्रल-खातीपुरा-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा को एक्सटेंशन | Railway: Extension of Mumbai Central-Khatipura-Mumbai Central special rail service | Patrika News
जयपुर

Railway: मुम्बई सेंट्रल-खातीपुरा-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा को एक्सटेंशन

उत्तर पश्चिम रेलवे ने मुम्बई सेंट्रल-खातीपुरा-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा की अवधि में विस्तार को दी मंजूरी। आगामी 7 से 27 मई तक स्पेशल ट्रेन की संचालन अ​वधि 09 ट्रिप बढ़ाई।

जयपुरApr 28, 2025 / 01:47 pm

anand yadav

indian railways

indian railways

राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में खातीपुरा जयपुर से मुम्बई सेंट्रल के मध्य संचालित हो रही त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन ​अवधि में विस्तार किया गया है। आगामी हॉलीडे सीजन में रेलवे ने यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा (जयपुर)- मुम्बई सेट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09001, मुम्बई सेंट्रल-खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा आगामी 7 मई से 26 मई तक मुम्बई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को मुम्बई सेंट्रल से 12.20 बजे रवाना होकर अगले दिन अपरांह 4.40 बजे खातीपुरा पंहुचेगी।
गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा (जयपुर)- मुम्बई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा क 8 मई से 27 मई तक खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार व रविवार को शाम 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पंहुचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, कनकपुरा व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 04 सैकण्ड एसी, 10 थर्ड एसी, 02 पावरकार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।

Hindi News / Jaipur / Railway: मुम्बई सेंट्रल-खातीपुरा-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा को एक्सटेंशन

ट्रेंडिंग वीडियो