एयर इंडिया की इंदौर से गोवा जाने वाली फ्लाइट का समय दोपहर 12.20 बजे निर्धारित था। रविवार को यह फ्लाइट अभी तक रवाना नहीं हो सकी है। अब इसके देर रात जाने की बात कही जा रही है लेकिन यात्री हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह से लेकर अब तक कंपनी ने तीन बार उड़ान का समय बदल चुकी है। हम काफी परेशान हो चुके हैं।
यह भी पढ़े :
डॉ. मोहन यादव को क्यों बनाया गया मुख्यमंत्री, स्वामी अवधेशानंद का बड़ा बयान फ्लाइट को रिशेड्यूल कर रात 9.30 बजे उड़ान भरने की बात कही
यात्रियों का कहना है कि उन्हें फ्लाइट में बैठा दिया गया था लेकिन दो घंटे तक विमान उड़ान नहीं भर सका तब बाहर निकाल दिया गया। यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रवाना नहीं हो पा रही है। फ्लाइट का समय 4.30 बजे किया गया लेकिन तब भी उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद फ्लाइट को रिशेड्यूल कर रात 9.30 बजे उड़ान भरने की बात कही गई है।