Today Tarot Rashifal 17 May 2025 : ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी को खुलेंगे कामयाबी के रास्ते, आज इन राशियों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान
Tarot Rashifal 17 May 2025 : शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि और शनि देव की कृपा से आज विभिन्न राशियों के लिए सकारात्मक योग बन रहे हैं, जिनमें सफलता, सराहना और शुभ बदलाव शामिल हैं। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से कन्या राशि तक का आज का राशिफल।
Today Tarot Rashifal 17 May 2025 : शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि एयर शनि देव की कृपा आज विभिन्न राशियों के जातकों के लिए एक सकारात्मक दिन के संकेत मिल रहे हैं। जहां कुछ राशियों के लिए मेहनत का मीठा फल सराहना के रूप में मिलेगा, वहीं अन्य के लिए कामयाबी के नए द्वार खुलते दिख रहे हैं। संबंधों में मधुरता और नए संपर्कों से लाभ के योग हैं, जबकि कई जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण और लाभकारी परिवर्तन आने की संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता और विरोधी पक्ष पर विजय भी आज के दिन का हिस्सा रह सकती है, जो भविष्य की योजनाओं को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं मेष से लेकर कन्या राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को अपनी मेहनत के लिए खूब सराहना मिलेगी। लेकिन, आज आपको शत्रुओं के मन में आपके लिए ईर्षा भी अधिक रहेगी। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।
वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कामयाबी के रास्ते खुल रहे हैं। साथ ही आज आपको नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।
मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mithun)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों का आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को फिलहाल, कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आयेंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।
सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Singh)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज अपने सभी कानूनी मामलों का निपटारा करने की जरूरत है। दरअसल, आज शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।
कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के जीवन में आज तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।
Virgo Monthly Horoscope May 2025 : देखें कैसा रहेगा ये माह आपके लिए
तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों को फिलहाल, आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। इतना ही नहीं आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। साथ ही आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के मन में उत्साह का संचार रहने वाला है। लेकिन, फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।
धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए वर्तमान स्थिति अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा
कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को फिलहाल, व्यावहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।
मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि फिलहाल, आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी।