scriptKetu Gochar 2025: वक्री केतु की इन 4 राशियों पर टेढ़ी नजर, 18 महीने परिवार वालों को भी रहना होगा सावधान | Ketu Gochar 2025 Singh Rashi Horoscope Family Retrograde Ketu In Leo crooked eye on 4 zodiac have to be cautious | Patrika News
राशिफल

Ketu Gochar 2025: वक्री केतु की इन 4 राशियों पर टेढ़ी नजर, 18 महीने परिवार वालों को भी रहना होगा सावधान

Ketu Gochar 2025 Singh Rashi: छाया ग्रह केतु ने सिंह राशि में गोचर कर लिया है। इसका 4 राशियों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इन्हें सतर्क रहना चाहिए, जानते हैं कौन हैं वो राशियां (Retrograde Ketu In Leo) …

भारतMay 19, 2025 / 08:08 pm

Pravin Pandey

Ketu Gochar 2025 Singh Rashi

Ketu Gochar 2025 Singh Rashi: केतु गोचर 2025 का प्रभाव

Retrograde Ketu In Leo: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छाया ग्रह केतु हमेशा उल्टी चाल चलता है यानी केतु वक्री ही रहता है। रविवार शाम करीब 7.30 बजे मंगल के समान ऊर्जा वाले केतु ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। इसका 4 राशियों को बेहद नुकसान हो सकता है, जानें कौन हैं वो राशियां


वृषभ राशि (Ketu Gochar 2025 Singh Rashi Effect On Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के लोगों के लिए केतु गोचर वृषभ राशि वालों को परेशान कर सकता है। इसके कारण वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान वृषभ राशि वालों के परिजनों को अकारण तनाव और गलतफहमी बढ़ सकता है।
यह परिवार में कलह बढ़ा सकता है। इसलिए घर में मन कम लगेगा और वृषभ राशि वालों का मन घर से बाहर अधिक लगेगा। इस समय आपकी माता को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। वृषभ राशि वालों को छाती या फेफड़े का भी संक्रमण हो सकता है। आपसी रिश्ते को संभालने का प्रयास करना होगा।

कर्क राशि (Ketu Gochar 2025 Singh Rashi Effect On Kark Rashi)

कर्क राशि के लोगों के लिए भी केतु गोचर 2025 नुकसानदायक हो सकता है। केतु का गोचर धन, वाणी और परिवार के भाव में हो रहा है। इससे इन मामलों में आपकी लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। इस समय आप द्विअर्थी बात कर सकते हैं।
इससे कोई बुरा मान सकता है। बचत में भी समस्या हो सकती है। आप परिवार से अलग हटने की कोशिश करेंगे, पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको लोग कम पसंद करेंगे। इस दौरान मुंह में छाले, दांतों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य आपके लिए परेशान का सबब बनेगा।
ये भी पढ़ेंः

Rahu ketu Gochar: 18 महीने तक कुंभ से राहु और सिंह से केतु मचाएंगे उथलपुथल, जानें किसे देंगे वरदान, किसकी बढ़ाएंगे मुसीबत

सिंह राशि (Ketu Gochar 2025 Singh Rashi Effect On Singh Rashi)


केतु गोचर 2025 सिंह राशि में ही हो रहा है। केतु का गोचर सिंह राशि वालों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ा सकता है। छोटी से छोटी समस्या या संक्रमण के प्रति आपको चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए।
सिंह राशि वालों का मन भी विरक्त हो सकता है। सिंह राशि वाले आसपास के लोगों के कारण थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। इस समय वैवाहिक संबंधों में भी परेशानी आएगी। व्यावसायिक संबंधों के लिए भी केतु गोचर ठीक नहीं है। व्यावसायिक कार्यों के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना चाहिए।

कुंभ राशि (Ketu Gochar 2025 Singh Rashi Effect On Kumbh Rashi)

केतु गोचर 2025 रिश्ते और विवाह के भाव में हो रहा है। इस कारण केतु गोचर कुंभ राशि वालों के दांपत्य जीवन के प्रतिकूल होगा। इस समय आपको बहुत सावधानियां बरतनी होंगी, क्योंकि आप और आपके जीवनसाथी के बीच कई बार कहासुनी, तनाव, टकराव हो सकता है।
आपके जीवनसाथी पर आपको संदेह हो सकता है, जो दूरियां बढ़ा सकता है। इस समय आपको संतुलित रूप से जीवनचर्या का पालन करना चाहिए और जीवन साथी को भी समझने का प्रयास करना चाहिए। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए भी केतु गोचर अनुकूल नहीं है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करने से आपको लाभ मिल सकता है। आपका जीवनसाथी ज्यादा पूजा पाठ करने वाला बन सकता है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Ketu Gochar 2025: वक्री केतु की इन 4 राशियों पर टेढ़ी नजर, 18 महीने परिवार वालों को भी रहना होगा सावधान

ट्रेंडिंग वीडियो