आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
आज का राशिफल मेष राशि 20 मई के अनुसार जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज का राशिफल वृषभ राशि 20 मई के अनुसार मंगलवार को कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आज का मिथुन राशिफल मंगलवार का संकेत कर रहा है कि जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। आजीविका के साधनों में गिरावट आ सकती हे। संचित धन खर्च होगा।
आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Aaj Ka Rashifal Love Life)
आज का कर्क राशिफल मंगलवार संकेत कर रहा है कि कर्क राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उन्नति के लिए मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त होगी।
आज का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Today Family Life)
आज का राशिफल सिंह राशि 20 मई के अनुसार चंचल स्वभाव के कारण आपका नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Love Life)
कन्या आज का राशिफल 20 मई के अनुसार मंगलवार कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today Love Life)
तुला आज का राशिफल 20 मई के अनुसार मंगलवार को विशिष्ट लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे। ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Tula Rashifal 20 May: नए अवसरों की खुल सकती है राह, आज का तुला राशिफल में जानें अपना भाग्य
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today Love Life)
आज का वृश्चिक राशिफल 20 मई के अनुसार अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोइ बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope Hindi: धनु राशि वालों को 24 मई तक मिलेगी कोई खुशखबरी, जानें बाकी लोगों का भी हाल
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
आज का धनु राशिफल मंगलवार के अनुसार अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल पाएंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope Forecast 18 To 24 May: मीन राशि वालों को किस्मत का साथ, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य
मकर राशिफल आज का (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi Love Life)
मकर राशिफल आज का संकेत करता है कि रूका पैसा मिलेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो आए सुअवसर गंवा देंगे।
कुंभ राशिफल आज का (Aquarius Horoscope Today Love Life)
कुंभ राशिफल आज का संकेत करता है कि किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। ये भी पढ़ेंः Kumbh Weekly Horoscope 18 to 24 May: नए काम में मिलेगी सफलता, राहु गोचर के बाद जानें क्या बदल जाएगा
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today Love Life)
मीन आज का राशिफल 20 मई के अनुसार आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती हैं, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। जिद्दी व्यवहार के चलते आपके आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।