कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)
अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें. स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।
कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।
कल का राशिफल मिथुन राशि (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)
आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धन लाभ सहज होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ सकती है। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)
अपने और पराए में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।
तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)
कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)
सोच से परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)
दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल को मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)
समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा; मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। ज्योतिष: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास