मेष राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Mesh)
आज आलस्य से बचें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं और कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में दूसरों के हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।
वृषभ राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Vrishabha)
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Mithun)
जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।
कर्क राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Kark)
सामाजिक तौर पर कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज आपके कार्यों को परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
सिंह राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Singh)
आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।
कन्या राशिफल : (Rashifal Kanya)
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। तुला राशिफल : (Rashifal Tula)
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक राशिफल : (Rashifal Vrishchik)
आलस्य त्यागें और समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
धनु राशिफल : (Rashifal Dhanu)
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।
मकर राशिफल : (Rashifal Makar)
आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
कुम्भ राशिफल : (Rashifal Kumbh)
आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। मीन राशिफल : (Rashifal Meen)
बिना सोच-विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास , उज्जैन