scriptAaj Ka Rashifal 3 August 2025 : सावन शुक्ल नवमी पर मेष की चमकेगी किस्मत, कुंभ को मिलेगा नाम और यश, 3 अगस्त का राशिफल | Aaj Ka Rashifal 3 August 2025 Sawan Shukla Navami Auspicious Day Aries Sees Growth Aquarius Gains Fame today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025 : सावन शुक्ल नवमी पर मेष की चमकेगी किस्मत, कुंभ को मिलेगा नाम और यश, 3 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025 : आज सावन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार है। यह दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास और कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। आइए जानें ज्योतिषाचार्य पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा –

भारतAug 02, 2025 / 08:35 pm

Manoj Kumar

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025 : 03 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है सभी राशियों के लिए मिलाजुला दिन लेकर आ रहा है। मेष वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। मिथुन राशि के कोई नया व्यापार शुरू करने का यह अच्छा समय है। सिंह राशि को कारोबार में नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। वृषभ वालों की किस्मत आपका साथ देगी। वृश्चिक के लिए धन आने में आ रही रुकावटें दूर होंगी। धनु राशि के लिए पैसा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। कुंभ राशि वालों को नए संपर्क प्रसिद्धि दिला सकते हैं। कारोबार के विस्तार के योग बन रहे हैं। ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशिफल : (Aaj Ka Rashifal 3 August Mesh)

आपकी कुछ आदतों की वजह से अपनों से थोड़ी दूरियां बन गई हैं। अगर आप समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को सुधार लेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा और कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

वृषभ राशिफल : (Aaj Ka Rashifal 3 August Vrishabha)

परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध और भी प्यारे होंगे। काम की जगह पर आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास और मन लगाकर करें, यकीनन आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल : (Aaj Ka Rashifal 3 August Mithun)

कोई नया व्यापार शुरू करने का यह अच्छा समय है। कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें मनचाही कामयाबी मिल सकती है।

कर्क राशिफल : (Aaj Ka Rashifal 3 August Kark)

आपके रुके हुए आर्थिक मामले सुलझने की पूरी उम्मीद है। जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, वही अब आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी पसंद का काम मिलने से आपका मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। थोड़ी मानसिक बेचैनी रह सकती है।

सिंह राशिफल : (Aaj Ka Rashifal 3 August Singh)

आपके वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आपको अपने मन की बात किसी को बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। कोई शुभ खर्च संभव है।

कन्या राशिफल : (Rashifal 3 August Kanya)

पुरानी बातों को भूलकर अपने रिश्तों की एक नई शुरुआत करें। आपकी तरक्की से आपके विरोधी परेशान हो सकते हैं। राजनीति के चलते आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

तुला राशिफल : (Rashifal 3 August Tula)

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, जिसके कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस आने में थोड़ा संदेह है। दोस्त आपके कामों में मददगार साबित होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशिफल : (Rashifal 3 August Vrishchik)

कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। कामों में हो रही देरी से आप चिंतित रहेंगे। व्यापार में नई तकनीक का इस्तेमाल आपको फायदा पहुंचाएगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आने में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

धनु राशिफल : (Rashifal 3 August Dhanu)

आपका समय धार्मिक माहौल में बीतेगा। पैसा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी।

मकर राशिफल : (Rashifal 3 August Makar)

आप अपने रुके हुए कामों और योजनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। बीमारी के कारण तनाव हो सकता है, लेकिन घबराएँ नहीं, अपने ईश्वर पर भरोसा रखें। सब कुछ आपके अनुकूल होगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

कुम्भ राशिफल : (Rashifal 3 August Kumbh)

नई योजनाओं में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। पुराने विवादों से जुड़े ज़मीन-जायदाद के मामले अभी लटके रहेंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको प्रसिद्धि दिला सकते हैं। कारोबार के विस्तार के योग बन रहे हैं।

मीन राशिफल : (Rashifal 3 August Meen)

कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। पैसा निवेश करने में सावधान रहें। आप किसी की बातों में जल्दी फंस जाते हैं, खुद को थोड़ा परिपक्व करें। पढ़ाई के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 3 August 2025 : सावन शुक्ल नवमी पर मेष की चमकेगी किस्मत, कुंभ को मिलेगा नाम और यश, 3 अगस्त का राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो