scriptAaj Ka Rashifal 22 May: मेष, मिथुन समेत 6 राशियों को गुरुवार को लाभ, जानें सभी राशि की इनकम, फैमिली, सोशल लाइफ का हाल | Aaj Ka Rashifal 22 May 2025 Daily Horoscope Today Thursday 6 zodiac will benefit know condition of others | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 May: मेष, मिथुन समेत 6 राशियों को गुरुवार को लाभ, जानें सभी राशि की इनकम, फैमिली, सोशल लाइफ का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 May: दैनिक राशिफल गुरुवार के अनुसार 22 मई का दिन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक फल देने वाला है तो कुछ राशियों के लिए नकारात्मक फल देने वाला है। आज का राशिफल में जानें सभी राशि के लोगों का हाल (Daily Horoscope Today)

भारतMay 21, 2025 / 05:08 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 22 May 2025

Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: आज का राशिफल 22 मई गुरुवार 2025 (Photo Design: Patrika)

Daily Horoscope Today: गुरुवार को सभी राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आज का राशिफल में आपको बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो पढ़ें दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार गुरुवार को आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। इससे मेष राशि वालों के यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 22 मई को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार गुरुवार को आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। 22 मई को धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः

Apara Ekadashi 2025 Yog: 4 शुभ योग में मनेगी अपरा एकादशी, जानिए पूजा मुहूर्त, महत्व


आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 22 मई 2025 को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।


आज का राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि आज का राशिफल के अनुसार अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें, बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।


आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

कन्या आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार 22 मई 2025 को कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।


आज का राशिफल तुला राशि (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

तुला आज का राशिफल 22 मई 2025 के अनुसार सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे, कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Tula Rashifal 22 May: प्रयास करेंगे तो आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, आज का तुला राशिफल में जानें अपना भविष्य


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)


वृश्चिक आज का राशिफल गुरुवार के अनुसार नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। 22 मई को स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।


धनु आज का राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु आज का राशिफल 22 मई 2025 के अनुसार गुरुवार का दिन चिंताजनक रूप से बीतता नजर आएगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


मकर आज का राशिफल (Capricorn Daily Horoscope Today)


मकर आज का राशिफल 22 मई के अनुसार गुरुवार के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। सांस से संबंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।


कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Daily Horoscope Today)

कुंभ राशि आज का राशिफल संकेत करता है कि समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Kumbh Rashifal 22 May 2025 : कुंभ राशि में चंद्रमा के साथ आज का दिन विशेष, शाम 4 से 5 बजे तक का समय स्वर्णिम


मीन आज का राशिफल (Pisces Daily Horoscope Today)

मीन आज का राशिफल 22 मई के अनुसार अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 22 May: मेष, मिथुन समेत 6 राशियों को गुरुवार को लाभ, जानें सभी राशि की इनकम, फैमिली, सोशल लाइफ का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो