असल में, तलाक जैसे जीवन के बड़े बदलाव मानसिक तनाव का कारण बनते हैं। जब रिश्ते टूटते हैं तो इंसान खुद को अकेला, परेशान और असुरक्षित महसूस करने लगता है। यही भावनाएं मिलकर
एंग्जाइटी अटैक का रूप ले सकती हैं।
क्या होता है एंग्जाइटी अटैक?
एंग्जाइटी अटैक यानी घबराहट का दौरा, एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें अचानक बहुत ज्यादा डर या बेचैनी महसूस होती है। शरीर और दिमाग दोनों पर इसका असर होता है। एंग्जाइटी अटैक के लक्षण
- किसी अनहोनी का डर महसूस होना
कारण क्या हो सकते हैं?
- भावनात्मक सदमा (जैसे तलाक, ब्रेकअप या नौकरी छूटना)
- सामाजिक दबाव या ट्रोलिंग (जैसा कि चहल ने भी महसूस किया)
कैसे करें बचाव और मैनेजमेंट?
बात करें: अपने मन की बात किसी भरोसेमंद इंसान या थेरेपिस्ट से ज़रूर साझा करें।
एक्सरसाइज करें: रोज़ाना थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी तनाव को कम करने में मदद करती है। योग और ध्यान: मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मन शांत होता है। भरपूर नींद लें: शरीर और दिमाग को आराम देना जरूरी है।
कैफीन और शराब से दूर रहें: ये आपकी चिंता को और बढ़ा सकते हैं।