scriptVIDEO: कमर दर्द, हाथ-पैर, हड्डियों के दर्द से जुड़े 14 सवालों के जवाब ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर से जानिए | Joint Pain back pain related 14 questions answered by Jaipur orthopedic dr Devkant Meena | Patrika News
स्वास्थ्य

VIDEO: कमर दर्द, हाथ-पैर, हड्डियों के दर्द से जुड़े 14 सवालों के जवाब ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर से जानिए

Orthopedic Doctor Answer on Pain Relief: आजकल दर्द से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऑर्थोपेडिक्स प्रोफेसर डॉ. देवकांत मीना से जानिए कमर दर्द, गर्दन दर्द, हड्डियों के दर्द से जुड़ी समस्या के समाधान।

जयपुरJun 06, 2025 / 05:39 pm

Ravi Gupta

Joint Pain, back pain, Pain relief questions answered by Jaipur orthopedic, dr Devkant Meena, Orthopedic Doctor Answer on Pain Relief, Hello Doctor Video,

Hello Doctor Video: दर्द से जुड़े सवालों के जवाब (फोटो- पत्रिका)

Orthopedic Doctor Answer on Pain Relief: आजकल दर्द से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कमर दर्द, गर्दन दर्द, हाथ-पैर में दर्द, रीढ़ की समस्या आदि से हर उम्र का व्यक्ति जूझ रहा है। ऐसे में सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के ऑर्थोपेडिक्स प्रोफेसर डॉ. देवकांत मीना ने दर्द से जुड़ी समस्याओं को लेकर 14 सवालों के जवाब दिए हैं। आप हैलो डॉक्टर के वीडियो में इन सवालों के जवाब देख-सुन सकते हैं-

Hello Doctor Video

  1. मेरी उम्र 36 साल है। पिछले कु छ महीनों से मेरी रीढ़ की हड्डी में अक्सर दर्द रहता है, खासकर सुबह के समय। झुकने और उठने में परेशानी होती है। इसका क्या कारण हो सकता है?- नवनीत मिश्रा
  2. मेरे बेटे की उम्र 12 साल है। वह अक्सर हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत करता है, खासकर खेलने के बाद। क्या यह केवल बढ़ती उम्र की वजह से है या किसी कमी का संकेत?- राहुल अग्रवाल
  3. मुझे पिछले कुछ समय से कुल्हे से लेकर जांघों और घुटनों के नीचे तक दर्द महसूस होता है, खासकर चलने या ज्यादा देर बैठने के बाद। कभी-कभी सुन्ना पन भी होती है। क्या यह नस दबने की वजह सेहो सकता है या हड्डी और जोड़ों से जुड़ी कोई दिक्कत है? – अभिषेक कुमार
  4. मेरी उम्र 50 साल है और पिछले एक साल से कंधे की हड्डी में अकडऩ और हल्का दर्द बना रहता है। अब हाथ ऊपर उठाना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या के लिए इलाज बताइए- अनिता गुप्ता
  5. मैं 32 साल की हूं और प्रेगनेंसी के बाद से मेरी हड्डियां काफी कमजोर महसूस होती हैं और पीठ में लगातार दर्द रहता है। क्या यह किसी कमी की वजह से हो सकती है? – सोनल रॉय
  6. मेरे बेटे की उम्र 10 साल है और उसकी टांगों के शेप में दिक्कत हैं। स्कू ल में भी टीचर ने कहा कि वह ठीक से दौड़ नहीं पा रहा। इसका क्या कारण हो सकता है। – संदीप बगडिय़ा
  7. मैं 42 वर्ष का हूं। पिछले 6 महीनें से मेरे पैरों की हड्डियों में लगातार जलन और झनझनाहट रहती है, खासकर रात को। मुझे शुगर नहीं है, फिर भी यह क्यों हो रहा है? – मयंकजैन
  8. मेरी बेटी की उम्र 11 साल है। उसके पैर बहुत पतले हैं और जरा सी चोट में हड्डी में सूजन आ जाती है। डॉक्टर ने बोन डेंसिटी जांच की सलाह दी है। क्या इतनी छोटी उम्र में ऑस्टियोपेनिया हो सकता है? – कविता बंसल
  9. मेरे बेटे की उम्र 9 साल है। उसका एक कंधा थोड़ा नीचे दिखता है और चलने का तरीका भी थोड़ा असमान है। डॉक्टर ने स्कोलियोसिस की आशंका जताई है। यह क्या होता है और क्या इलाज संभव है? – राकेश मित्तल
  10. मेरी उम्र 38 साल है। जिम करने के दौरान मेरी एड़ीमें तेज़ दर्द शुरू हो गया है, जो अब हर सुबह उठते ही महसूस होता है। डॉक्टर ने ‘प्लांटर फैसाइटिसÓ की बात की है। यह क्या होता है और इसका समाधान क्या है?- रोहित माथुर
  11. मैं 55 साल का हूं। 5 महीने पहले गिरने की वजह से मेरे दाएं हाथ की निचली हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। सरकारी अस्पताल में एक्स-रे के बाद मेरे कोहनी से नीचे के हाथ में पहले 1 महीने तक कच्चा प्लास्टर लगाया गया। उसके बाद 1 महीने तक पक्का प्लास्टर लगा। मुझे कुछ दवाइयां भी दी गईं। अब भी दर्द की दवाइयां ले रहा हूं, लेकिन कैल्शियम और बाकी दवाइयां बंद कर दी गई हैं। 3 महीने बाद रिपोर्ट में बताया गया कि फ्रैक्चर मामूली है। लेकिन अभी तक दर्द में आराम नहीं हुआ है। जब भी हाथ पर ज्यादा जोर पड़ता है तो सूजन आ जाती है। कृपया दर्द और सूजन के लिए कोई दवा या उपाय बताएं।- मोती लाल ठाकुर
  12. खून में कैल्शियम का स्तर सामान्य होने पर भी हड्डियों में दर्द क्यों होता है? इसके क्या कारण हो सकते हैं? – मिताली जैन
  13. मेरे घुटनों के पीछे पानी भर जाता है। मैं 10 से 15 दिन में इसे निकलवाता हूं, लगभग 100 से 150 ग्राम पानी निकलता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से पानी भर जाता है। मेरे घुटनों में सूजन भी रहती है और यह समस्या चार-पांच साल से है। कृपया इसका कोई उपाय बताएं।- कांता सैनी
ये भी पढ़िए- बुखार, डेंगू, पथरी… कई बीमारी ने भारती सिंह को घेरा, 7 सालों का ये है हेल्थ अपडेट

14. मैं 5 फीट 10 इंच लंबा और 64 किलो वजन का हूं। पिछले डेढ़ महीने से मेरे बाएं कंधे में दर्द हो रहा है, खासकर जब मैं हाथ को दाईं ओर मोड़ता हूं या ऊपर उठाता हूं। डॉक्टर ने बताया है कि यह फ्रोजन शोल्डर की समस्या है। साथ ही मेरी गर्दन के दाईं ओर कान के पास एक नस में भी दर्द होता है। कृ पया मुझे इस समस्या का इलाज और मार्गदर्शन दें।- आनंद रिछारिया

Hindi News / Health / VIDEO: कमर दर्द, हाथ-पैर, हड्डियों के दर्द से जुड़े 14 सवालों के जवाब ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर से जानिए

ट्रेंडिंग वीडियो