Corona या कुछ और… वो बीमारियां जिनके कारण भारत में होती हैं सबसे अधिक मौतें
Corona ने तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरी को उजागर कर दिया। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ही नहीं, बल्कि लोगों को जीवनशैली में बदलाव, जागरूकता और समय पर जांच एवं इलाज की भी आवश्यकता है।
Most common cause of death in India(AI Generated Image-Gemini)
Top causes of death in India: भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में बीते कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है, लेकिन आज भी कई बीमारियां लोगों की जान ले रही हैं। कोरोना महामारी (COVID-19) ने जहां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संकट खड़ा किया, वहीं भारत में यह बीमारी मौतों का सबसे बड़ा कारण बनकर सामने आई। परंतु यह अकेली घातक बीमारी नहीं है। इसके अलावा भी कई पुरानी व संक्रामक बीमारियां हर साल लाखों लोगों की जान ले रही हैं। आइए जानते हैं आंकड़ों के आधार पर भारत में सबसे ज्यादा मौतों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां जिम्मेदार हैं। ये डेटा हमने World Health Organisation(WHO) के 2021 के रिपोर्ट के आधार पर लिया है।
कोविड-19 (COVID-19)- 221.3 प्रति लाख जनसंख्या कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। 2020 और 2021 में कोविड-19 की दो बड़ी लहरों ने लाखों लोगों की जान ली। इस महामारी के कारण औसतन 221.3 मौतें प्रति लाख जनसंख्या हुई। ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड की कमी और जागरूकता की कमी जैसे कारणों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
इस्केमिक हार्ट डिजीज (Ischaemic Heart Disease)- 110.8 प्रति लाख हृदय से संबंधित बीमारियों में इस्केमिक हार्ट डिजीज सबसे प्रमुख है, जो तब होती है जब दिल को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। खराब जीवनशैली, तम्बाकू सेवन, मोटापा, और मानसिक तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। यह बीमारी भारत में मृत्यु दर के मामले में दूसरे स्थान पर है।
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)- 70.5 प्रति लाख यह एक दीर्घकालिक(लंबे समयवाला) फेफड़ों की बीमारी है, जो अधिकतर धूम्रपान, प्रदूषण और धूल-मिट्टी वाले माहौल में रहने से होती है। भारत में गांवों और छोटे शहरों में चूल्हे के धुएं से भी इसकी संभावना बढ़ जाती है। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 70.5 प्रति लाख है।
स्ट्रोक (Stroke)- 53.5 प्रति लाख ब्रेन स्ट्रोक, जिसमें मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, तेजी से उभरता हुआ जानलेवा कारण बनता जा रहा है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और तनाव इसके बड़े कारण हैं। स्ट्रोक से भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
डायरिया (Diarrhoeal Diseases)- 34.3 प्रति लाख बचपन में मृत्यु का यह एक बड़ा कारण है। दूषित पानी और भोजन, खराब स्वच्छता व्यवस्था, और पोषण की कमी डायरिया के मुख्य कारण हैं। ग्रामीण इलाकों में आज भी यह एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। इस बिमारी से भी सैकड़ों लोग भारत में मौत के मुंह में जा रहे हैं।
निचली श्वसन संक्रमण (Lower Respiratory Infections)- 27.8 प्रति लाख Lower Respiratory Infections की बात करें तो यह बीमारियां खासकर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करती हैं। सर्दी, खांसी, न्यूमोनिया आदि के रूप में ये सामने आती हैं। वायु प्रदूषण इसका मुख्य कारक है, जो भारत के कई शहरों में गंभीर स्तर तक पहुंच चुका है। वायु प्रदूषण में वैसे भी एक गंभीर समस्या भारत में बना हुआ है।
टीबी(Tuberculosis)- 25.4 प्रति लाख भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टीबी मामलों वाला देश है। सरकार की कोशिशों के बावजूद टीबी से हर साल हजारों लोगों की मौत होती है। सही समय पर इलाज न मिलना और दवा को पूरा न लेना इसके पीछे प्रमुख कारण हैं।
डायबिटीज(Diabetes Mellitus)- 23.1 प्रति लाख डायबिटीज अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही। खराब खानपान, निष्क्रिय जीवनशैली और मानसिक तनाव के चलते युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। यह धीरे-धीरे कई अंगों को प्रभावित कर मौत का कारण बन सकता है। ये बिमारी सिर्फ उम्र दराज नहीं बल्कि युवाओं को भी अपने चपेट में ले रहा है।
लिवर सिरोसिस (Cirrhosis of the Liver)- 18.9 प्रति लाख अत्यधिक शराब सेवन, हेपेटाइटिस और फैटी लिवर जैसी समस्याएं लिवर सिरोसिस का कारण बनती हैं। यह बीमारी लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देती है और लिवर फेलियर तक पहुंचा सकती है।
2021 में भारत में पुरुषों की प्रति 1 लाख जनसंख्या पर होने वाली मौतों के प्रमुख कारण(Source-WHO)
क्रम संख्या
मृत्यु का कारण
प्रति 1 लाख जनसंख्या पर मौतें
1
कोविड-19 (COVID-19)
278.4
2
इस्केमिक हृदय रोग (Ischaemic Heart Disease)
121.5
3
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)
66.1
4
स्ट्रोक (Stroke)
49.3
5
क्षयरोग (Tuberculosis)
29.4
6
डायरिया (Diarrhoeal Diseases)
25.7
7
लीवर सिरोसिस (Cirrhosis of the Liver)
24.6
8
निम्न श्वसन संक्रमण (Lower Respiratory Infections)
23.8
9
सड़क दुर्घटना (Road Injury)
21.9
10
मधुमेह (Diabetes Mellitus)
19.6
2021 में भारत में महिलाओं की प्रति 1 लाख जनसंख्या पर होने वाली मौतों के प्रमुख कारण(Source-WHO)
क्रम संख्या
मृत्यु का कारण
प्रति 1 लाख जनसंख्या पर मौतें
1
कोविड-19 (COVID-19)
159.9
2
इस्केमिक हृदय रोग (Ischaemic Heart Disease)
99.4
3
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)
75
4
स्ट्रोक (Stroke)
57.9
5
डायरिया (Diarrhoeal Diseases)
43.4
6
निम्न श्वसन संक्रमण (Lower Respiratory Infections)
32
7
मधुमेह (Diabetes Mellitus)
26.9
8
क्षयरोग (Tuberculosis)
21.2
9
गिरना (Falls)
19.4
10
अस्थमा (Asthma)
18.2
2021 में भारत में महिलाओं की प्रति 1 लाख जनसंख्या पर होने वाली मौतों के प्रमुख कारण(Source-WHO)
Corona ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरी को किया उजागर
भारत में बीमारियों से होने वाली मौतों का विश्लेषण यह दिखाता है कि गैर-संक्रामक रोग (Non-communicable diseases) जैसे हृदय रोग, मधुमेह और फेफड़ों की बीमारियां अब सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। वहीं संक्रामक रोग, जैसे टीबी और डायरिया, अब भी गंभीर समस्या बने हुए हैं। कोरोना ने तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरी को उजागर कर दिया। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ही नहीं, बल्कि लोगों को जीवनशैली में बदलाव, जागरूकता और समय पर जांच एवं इलाज की भी आवश्यकता है।
Hindi News / Health / Corona या कुछ और… वो बीमारियां जिनके कारण भारत में होती हैं सबसे अधिक मौतें