scriptपत्नी को तलाक देकर पति बनेगा ट्रांसजेंडर, 3 साल के बच्चे का पिता जेंडर चेंज कराकर बनेगा महिला | husband become transgender after divorce his wife gwalior family court sattlement case | Patrika News
ग्वालियर

पत्नी को तलाक देकर पति बनेगा ट्रांसजेंडर, 3 साल के बच्चे का पिता जेंडर चेंज कराकर बनेगा महिला

Gwalior Family Court : ग्वलियर फैमिली कोर्ट में अर्जी लेकर पहुंचे पति ने कहा- मैं अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता हूं। इसके बाद मैं ट्रांसजेंडर बनूंगा।

ग्वालियरJul 12, 2025 / 12:32 pm

Faiz

Husband wife dispute

पति पर जानलेवा हमला करने वाली पत्नी को मिली जमानत। (प्रतीकात्मक फोटो-Patrika)

Gwalior Family Court : मध्य प्रदेश के ग्वालियर फैमिली कोर्ट में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कोर्ट से पति ने कहा में अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता हूं। इसके बाद मैं ट्रांसजेंडर बनूंगा। यही नहीं, ट्रांसजेंडर बनने के लिए वो अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने महज 3 साल के बेटे तक से रिश्ता तोड़ चुका है। दोनों पक्षों ने बताया कि, उनके बीच रिश्ता खत्म करने को लेकर सेहमति बन चुकी है। बस इसपर न्याय पालिका की अनुमति आवश्यक है। पत्नी से तलाक लेने के बाद पति ट्रांसजेंडर बन जाएगा।
दरअसल, मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले में रहने वाला पति समलैंगिक है। साल 2019 में उसकी शादी ग्वालियर में रहने वाली युवती से हुई थी। 2022 में उनके घर एक बेटा भी हुआ। लेकिन, साल 2023 से पत्नी अपने बेटे के साथ ग्वालियर स्थित अपने मायके में रह रही है। लेकिन, अब दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में तलाक लेकर अलग अलग जीवन जीने पर सहमति बनी है।

इन शर्तों पर दोनों के बीच बनी रजामंदी

तलाक पर सेहमति से पहले तय हुई शर्तों के अनुसार, पति अपनी पत्नी को मुआवजे के तौर पर 3 लाख रुपए और गहने पति लौटाएगा। तलाक के लिए पति-पत्नी का साझा आवेदन पेश होगा। तलाक के बाद जेंडर चेंज कर पति महिला बन जाएगा।

Hindi News / Gwalior / पत्नी को तलाक देकर पति बनेगा ट्रांसजेंडर, 3 साल के बच्चे का पिता जेंडर चेंज कराकर बनेगा महिला

ट्रेंडिंग वीडियो