लैंडिंग के दौरान आए झटके ये यात्री घबरा उठे थे। उन्होंने एयरलाइन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे जान से खिलवाड़ करार दिया। यात्रियों ने कहा कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यात्रियों ने ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित में शिकायत भी की।
इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि लैंडिंग के दौरान झटका लगना सामान्य बात है। डायरेक्टर एके गोस्वामी ने बताया कि विमान में कोई खराबी नहीं थी, वह पूर्णत: सुरक्षित था। करीब 30 मिनट बाद वही विमान यहां से रवाना होकर सुरक्षित बैंगलुरू पहुंच गया।
बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही थी फ्लाइट
बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट में यह दिक्कत आई। लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हडकंप मच गया। फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी तभी अचानक जोरदार झटका लगा। इससे सभी यात्री घबरा गए।
प्लेन क्रैश होने से बचा
विमान में झटका लगने के बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए दोबारा से टेक ऑफ करवा कर सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। इस घटना के बाद यात्रियों ने काफी नाराजगी भी जताई है। एयरपोर्ट पर आकर यात्रियों ने हंगामा किया और एयर इंडिया की घटिया सर्विस पर नाराजगी व्यक्त की। यात्रियों ने साफ कहा कि हमारा प्लेन क्रैश होने से बचा है।