किस वर्ष कितनी मिली राशि और खर्च
2019-20 में 10 करोड़, खर्च 1.46 करोड़। 2020-21 में 51 करोड़, खर्च 2.16 करोड़। 2021-22 में 13.85 करोड़, खर्च 43.70 करोड़। 2022-23 में 27.79 करोड़, खर्च 11.32 करोड़।प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार नगर निगम द्वारा वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक हवा में पीएम 10 का लेवल 50 पाइंट पर आ चुका है और 100 दिन गुड-डे यानी 100 दिन शहर प्रदूषण मुक्त रहा है। इसलिए निगम को 2025-26 में 31 में से 23.25 करोड़ यानी 75 प्रतिशत की राशि मिलेगी।
28 करोड़ लेने के लिए तीन बार लिखा था पत्र
2023-24 में निगम को 15वें वित्त से 28 करोड़ रुपए मिलना थे। लेकिन शहर की हवा साफ नहीं होने के चलते कोई भी राशि नहीं मिली। हालांकि इंसेंटिव के रूप में करीब सात करोड़ मिलने थे, इसके लिए निगम ने तीन बार केंद्र सरकार को पत्र लिखा पर राशि नहीं दी गई।
23 करोड़ की राशि से होंगे कार्य
सडक़ों से धूल हटाना, सोलर एनर्जी का उपयोग, नेट मीटरिंग के आंकड़े, 24 घंटे विद्युत सप्लाई, सोलिड वेस्ट, सीएंडडी वेस्ट का मैनेजमेंट,ग्रीन एरिया, रोड़ स्वीपिंग मशीन, फोगर मशीन, ई चार्जिंग स्टेशन, फुटपाथ ठीक करना, क्लीन एयर प्रोग्राम, चौराहों पर स्मॉग टावर लगाना, निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाना,ई-रिक्शा,ई-व्हीकल और सीएनजी को बढ़ावा देना, इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई व रियल टाइम मॉनिटरिंग, पीएनजी, सीएनजी
नगर निगम को बीते दो साल से ग्रांट नहीं मिल रही थी। लेकिन अब प्रदूषण में सुधार होने और पीएम 10 लेवल नीचे आने के साथ ही 100 गुड-डे होने से अब 23.25 करोड़ की राशि मिलेगी। यह राशि जल्द ही निगम को उपलब्ध हो जाएगी,इससे कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
संघप्रिय आयुक्त नगर निगम ग्वालियर