scriptUP Rains: दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय कल से इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी IMD latest update | Patrika News
गोंडा

UP Rains: दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय कल से इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी IMD latest update

UP Rains: मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। कल से पूर्वी यूपी के जिलों में IMD ने 30 से 40 KM की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है।

गोंडाJun 22, 2025 / 08:52 pm

Mahendra Tiwari

UP Rains

बारिश की तस्वीर फोटो सोर्स ट्यूटर

UP Rains: यूपी में मौसम पल-पल रंग बदल रहा। बीते तीन-चार दिनों पहले बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में तीखी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया है। IMD ने कल से लगातार चार दिनों पूर्वी यूपी में आंधी तूफान के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
UP Rains: यूपी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया। मौसम विभाग ने कल से 3 दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि 22 से 28 जून के बीच पूरे प्रदेश में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकांश जिलों में निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रही। रविवार को यूपी का बनारस सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
UP Rains

कल से इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 3 दिनो तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश कुछ इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बारिश का सिलसिला मंगलवार तक जारी रह सकता है।

Hindi News / Gonda / UP Rains: दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय कल से इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी IMD latest update

ट्रेंडिंग वीडियो