scriptGonda: प्रेमी को एक थप्पड़ मारने की सजा मौत, पंजाब से प्रेमिका की हत्या कर भागा युवक, गोंडा से हुआ गिरफ्तार | Patrika News
गोंडा

Gonda: प्रेमी को एक थप्पड़ मारने की सजा मौत, पंजाब से प्रेमिका की हत्या कर भागा युवक, गोंडा से हुआ गिरफ्तार

Gonda News: पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में 6 माह तक लिव इन रिलेशन रिलेशन में रहने के बाद एक दिन किसी भी बात को लेकर प्रेमिका ने प्रेमी को एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर वहां से फरार हो गया। लुधियाना पुलिस ने गोंडा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

गोंडाJun 23, 2025 / 10:36 am

Mahendra Tiwari

Gonda

धानेपुर थाना फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा जिले के एक गांव का रहने वाला युवक पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में रोजी रोटी की तलाश में गया था। वहां पर एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। 6 माह तक एक मकान में लिव इन रिलेशन में उसके साथ रहने के बाद एक दिन प्रेमिका से उसका किसी बात को लेकर भी विवाद हो गया। उसके बाद प्रेमिका ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे नाराज प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर वहां से फरार हो गया। लुधियाना पुलिस ने वहां से आकर युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

संबंधित खबरें

Gonda News: गोंडा जिले के धानेपुर थाना के गांव ख्वाजाजोत रमखड़वा का रहने वाला युवक सुनील का पंजाब प्रांत के लुधियाना में एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। वह शहर के डिवीजन नंबर तीन थाना क्षेत्र के फतेहगंज मोहल्ले के एक मकान में छह माह से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। जैसे-जैसे समय बीतता गया। दोनों के बीच मनमुटाव चलने लगा। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। एक दिन बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमिका ने प्रेमी को एक थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना 8 जून 2025 की है। इससे नाराज सुनील ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया था। लुधियाना से आए इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमिका के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। तमाम साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच की जा रही थी। पता चला कि वह भागकर गोंडा आ गया है। रविवार को आरोपी को धानेपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें

International Yoga Day: योग के जन्मदाता की जन्मस्थली पर ऐतिहासिक आयोजन, जानिए महर्षि पतंजलि अपने शिष्यों को पर्दे के पीछे से क्यों देते थे शिक्षा

पंजाब पुलिस टीम हत्यारोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई

इस संबंध धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम आई थी। रविवार को धानेपुर इलाके से हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस टीम सुनील को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई है।

Hindi News / Gonda / Gonda: प्रेमी को एक थप्पड़ मारने की सजा मौत, पंजाब से प्रेमिका की हत्या कर भागा युवक, गोंडा से हुआ गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो