scriptGonda Accident: एडमिशन करने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत | Patrika News
गोंडा

Gonda Accident: एडमिशन करने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Gonda Accident: गोंडा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोंडा- लखनऊ हाईवे पर सरयू रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बस ने छात्र को रौंद दिया। जिससे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

गोंडाJul 11, 2025 / 12:09 pm

Mahendra Tiwari

Gonda accident

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिजन, फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident: गोंडा जिले के लखनऊ- गोंडा हाईवे पर करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक इंटर कॉलेज में एडमिशन करने जा रहे 14 वर्षीय छात्र को बस ने रौंद दिया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक पल में एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया।
Gonda Accident: गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला छात्र अमित मिश्रा 14 वर्ष शुक्रवार को कस्बा के एक इंटर कॉलेज में एडमिशन करने जा रहा था। वह गोंडा लखनऊ हाईवे के शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था कि सादुल्लाह नगर बलरामपुर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस में छात्र को रौंद दिया। मृतक का पिता रेलवे क्रॉसिंग के पास ही दुकान करता था। जिस समय यह घटना हुई। उस समय दुकान पर उसका बड़ा भाई मौजूद था। वह दौड़कर मौके पर पहुंच गया। तब तक आसपास के लोग भी पहुंच गए। दुर्घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजन छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित कक्षा 9 में एडमिशन करने जा रहा था। शायद उसे यह नहीं पता था कि आज वह एडमिशन कराके दोबारा घर वापस नहीं लौटेगा। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक झटके में परिवार का एक होनहार हंसता खेलता चला गया।

पिता बोले- हमें न्याय चाहिए

मृतक अमित के पिता लक्ष्मी नारायण मिश्र ने बताया कि वह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक छोटी सी दुकान करते है। जिसमें वह ठंडा के साथ ठंडा पानी कुरकुरे बिस्किट सहित अन्य सामान बेचता है। दुकान पर बड़ा लड़का और हम रहते हैं। छोटा लड़का अमित आज कक्षा 9 में एडमिशन कराने के लिए आ रहा था। तब तक बलरामपुर के सादुल्ला नगर से लखनऊ जा रही बस में मेरे बेटे को रौंद दिया। जिससे हमारे बेटे की तड़प तड़प कर मौत हो गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे कुछ चाहिए नहीं सिर्फ न्याय चाहिए।

Hindi News / Gonda / Gonda Accident: एडमिशन करने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत

ट्रेंडिंग वीडियो