क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, आज से 50 साल पहले श्रीमती खातून, अब्दुल साजिद, कुमारी फिरोजा, बब्बन और श्रीमती मुख्तार पकिस्तान से भारत आये। इन पांच नागरिकों में से दो कायमगंज के गांव अताईपुर जदीद के खटिकन में रहते थे। तीन अन्य शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद में रहने लगे थें। कुछ दिनों बाद रहस्यमयी अंदाज में ये गायब हो गए।
केंद्र सरकार के आदेश के बाद छानबीन शुरू
कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के आदेश जारी किये तो जिला अधिसूचना यूनिट ने जानकारी जुटानी शुरू की तब ये मामला सामने आया कि ये पांच व्यक्ति सालों से गायब हैं और इनका कोई अता-पता नहीं है।
जिलाधिकारी ने क्या कहा ?
वर्त्तमान में फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पांच पाकिस्तानी नागरिक वर्षों पहले आए थे। 40 से 50 वर्ष से लापता हैं। शासन को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उठने लगे सवाल ?
गायब हुए पाकिस्तानी नागरिक अभी कहां हैं इसका कोई पुख्ता सुबूत मौजूद नहीं है। ऐसे में कई सवाल उठने लगे हैं। जैसे कि क्या ये लोग भारत से छिपकर वापस चले गए ? किसी साजिश में शामिल हो गए या अभी भी किसी अन्य पहचान से भारत में ही रह रहे हैं ? राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये सवाल उठने लाजमी हैं।