scriptदुल्हा के एक घंटा गायब होने से भड़का दुल्हन का पिता, विदा करने से किया इनकार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप | Groom missing for an hour, father refused to send bride, Know what happened? | Patrika News
फर्रुखाबाद

दुल्हा के एक घंटा गायब होने से भड़का दुल्हन का पिता, विदा करने से किया इनकार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

Groom missing for an hour, father refused to send bride फर्रुखाबाद में दुल्हा के एक घंटा गायब होने से दुल्हन का पिता भड़क गया और उसने बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। ‌

फर्रुखाबादApr 21, 2025 / 05:30 pm

Narendra Awasthi

Groom missing for an hour, father refused to send bride फर्रुखाबाद में शादी की रस्में में पूरी होने के बाद दूल्हा का एक घंटा गायब रहना भारी पड़ गया। जब दुल्हन के पिता ने बेटी की विदाई करने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हा शराब पीने के लिए गायब हुआ था। जबकि लड़के ने कहा कि वह बालाजी का भक्त है। शराब नहीं पीता है। लड़की का पिता खुद ही दारू पीता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा कर दुल्हन को विदा कर दिया है। मामला अमृतपुर थाना क्षेत्र के झंडी की मडईया गांव की है।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार की योजना: प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 परिवारों का होगा चयन, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए की हो जाएगी आमदनी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मडईया पुर गांव में शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के जिया खेड़ा से बारात आई थी। देर रात शादी की रस्में एक के बाद एक पूरी हो गई। इसी बीच लड़का 1 घंटे के लिए गायब हो गया। जिसकी चर्चा गांव वालों के बीच होने लगी। लड़का जब वापस आया तो लड़की के पिता ने बेटी की विदाई से इनकार कर दिया।

काफी मशक्कत के बाद विदा हुई दुल्हन

दूल्हा राम मूर्ति वर्मा ने बताया कि वह सुबह शौच क्रिया के लिए गया था। इसके बाद लड़की के पिता गणेश राम ने बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया। वह 6 लाख का जेवर उधार लेकर शादी करने के लिए आया था। वह भी रख लिया। लड़की के पिता ने ठुकरा दिया तो क्या हुआ? विनीता से शादी करेगा। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले को समझा और दोनों पक्षों में समझौता करा कर दुल्हन की विदाई करा दी।

Hindi News / Farrukhabad / दुल्हा के एक घंटा गायब होने से भड़का दुल्हन का पिता, विदा करने से किया इनकार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

ट्रेंडिंग वीडियो