इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना
उत्तर प्रदेश के इटावा में 40 वर्षीय सिया, 30 वर्षीय पूनम, 35 वर्षीय सीमा, 40 वर्षीय नीतू और 45 वर्षीय ललिता यादव रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकली थी। इसी बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने पांचो को रौंद दिया। सभी महिलाएं नीचे गिर गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
ललिता यादव की उपचार के दौरान मौत
जहां से ललिता यादव की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ललिता पत्नी राजेंद्र यादव की मौत हो गई। राजेंद्र यादव लखनऊ में दरोगा के पद पर तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। भरथना थाना पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है