NEET UG Counselling 2025
क्रमांक | प्रक्रिया | तिथि / समय |
---|---|---|
1 | रजिस्ट्रेशन (राउंड 1) | 3 अगस्त 2025 (दोपहर 1 बजे तक) |
2 | शुल्क भुगतान (राउंड 1) | 3 अगस्त 2025 (शाम 4 बजे तक) |
3 | चाॅइस फिलिंग (राउंड 1) | 3 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
4 | चाॅइस लॉकिंग (राउंड 1) | 3 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक) |
5 | सीट प्रोसेसिंग (राउंड 1) | 4 से 5 अगस्त 2025 |
6 | रिजल्ट घोषणा (राउंड 1) | 6 अगस्त 2025 |
7 | रिपोर्टिंग (राउंड 1) | 7 से 11 अगस्त 2025 |
NEET UG Counselling 2025: इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
जरुरी डाक्यूमेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में 10वीं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, नीट स्कोर कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),डोमिसाइल सर्टिफिकेट (अगर मांगा गया हो तो), आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, स्कैन किये हुए हस्ताक्षर, ट्रांसफर सर्टिफिकेट,दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की जरुरत पद सकती है।
NEET UG Counselling 2025: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर “यूजी मेडिकल काउंसलिंग” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
NEET UG लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें या लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें। ( फोटो आईडी, श्रेणी प्रमाण पत्र, आदि)
कॉलेजों और कोर्सेज के लिए अपनी चाॅइस दर्ज करें और उसे लॉक कर दें।
आगे जरुरत के लिए कन्फर्मेशन पेज सेव करके रख सकते हैं।