scriptजयंती पर विभिन्न मार्गों से निकाली परशुराम शोभायात्रा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिखाई हरी झण्डी | Parshuram Shobha Yatra taken out from various routes on the birth anniversary, former Governor Kalraj Mishra flagged off | Patrika News
धौलपुर

जयंती पर विभिन्न मार्गों से निकाली परशुराम शोभायात्रा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिखाई हरी झण्डी

विप्र शिरोमणी भगवान परशुराम जयंती पर शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समाज के युवाओं का जोश देखते ही बनता था। यात्रा का शुभारंभ परशुराम धर्मशाल से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोभायात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में 12 भव्य झाकियां भी निकाली गईं।

धौलपुरJun 22, 2025 / 06:46 pm

Naresh

शोभयात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, झांकियों ने मोहा मन

धौलपुर. विप्र शिरोमणी भगवान परशुराम जयंती पर शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समाज के युवाओं का जोश देखते ही बनता था। यात्रा का शुभारंभ परशुराम धर्मशाल से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोभायात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में 12 भव्य झाकियां भी निकाली गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यपाल ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर किया। जिसके बाद शाम 6 बजे से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा वाटर वक्र्स चौराहा, गौरव पथ, पोस्ट ऑफिस चौराहा, हरदेव नगर, लाल बाजार, संतर रोड, गुलाब बाग चौराहा होते हुए परशुराम धर्मशाला पर जाकर शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा का जगह-जगह ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ अन्य समाज ने भी जलपान कराकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में 12 भव्य झाकियां भी निकाली गईं। इस दौरान शिव परिवार, राम, सीता, राधा कृष्ण, हनुमान, खाटू श्याम सहित अन्य आकर्षक झांकियां ने लोगों को मन मोह लिया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम का ढोला सबसे पीछे चला। जिसकी पूजा अर्चना के लिए लोग उमड़ पड़े।
यात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए 50 युवाओं का दल बाइक व अन्य दुपहिया वाहनों पर सवार होकर और सिर पर फैंटा बांध शोभायात्रा के आगे-आगे चला। जिससे शोभायात्रा का नजारा आकर्षक प्रतीत होता दिखाई दिया। शोभायात्रा में युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। इन दौरान भगवान परशुराम, जयश्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर के बाजार रात्रि तक गुंजायमान होते रहे। यात्रा में जहां युवाओं ने अपनी अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज कराई तो वहीं बुजुर्ग और बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विप्र समाज के सैकड़ों लोगों के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। जिससे शोभायात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब भी देखी गई। यात्रा रात्रि लगभग 11 बजे मचकुण्ड रोड स्थित परशुराम धर्मशाला पहुंची जहां आरती कर शोभायात्रा का समापन हुआ।
परशुराम ने दुराचारियों का किया अंत

पूर्व राज्यपाल मिश्र ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के अवतार थे। पृथ्वी पर दुराचारी एवं राक्षसों का अंत करने के लिए उनका अवतार हुआ था। 21 बार पृथ्वी को दुराचारियों से विहीन किया था। आज विश्व के पटल पर भगवान परशुराम की पूजा की जाती है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा बुराई और कुरीतियों को छोडकऱ समाज की मुख्य धारा से जुड़े। बेटे और बेटियों को शिक्षा से कभी वंचित नहीं रखें। किसी भी समाज का सर्वागीण विकास शिक्षा से ही संभव है।
सर्किट हाउस में पूर्व राज्यपाल किया स्वागत

पूर्व राज्यपाल मिश्र दोपहर में आगरा से सडक़ मार्ग से धौलपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस मौैके पर पीसी बोहरा, पूर्व जिला प्रमुख पं.किशन चंद शर्मा, पं.दुर्गादत्त शास्त्री, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा, मुकेश हनुमानपुरा, कुलदीप दीक्षित आगरा एसओजी प्रभारी, शांति स्वरूप रावत, एएसपी मनोज शर्मा, सतीश शर्मा, नंदकिशोर, कांग्रेस नेता अमित मुदगल, राजेश शर्माए श्रीनिवास शर्मा, पंकज दीक्षित, सत्यप्रकाश शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा,्र मुकेश दत्त शर्मा, अविनाश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, राम शर्मा, विनीत कुमार शर्मा समेत अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी व पुलिस अधीक्षक सुमित मेरहड़ा समेत अन्य अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

Hindi News / Dholpur / जयंती पर विभिन्न मार्गों से निकाली परशुराम शोभायात्रा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिखाई हरी झण्डी

ट्रेंडिंग वीडियो