मृतका के पति को खोज रही पुलिस उधर, पुलिस मृतका ट्विंकल के पति विपिन का पता लगा रही है। विपिन मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस जानकारी जुटा रही है कि ट्विंकल रात में स्टेशन इलाके में अकेली पहुंची थी या फिर जीजा और भाई उसे लेकर आए थे। वहीं मृतका की बड़ी बहन धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके के गांव सुंदरपुर में ब्याही है।
पुलिस अधिकारी अभी बताने से कतरा रहे उधर, पुलिस अधिकारी उक्त मामले को लेकर अभी कुछ भी जानकारी देने से कतरा रहे हैं। घटना को लेकर आला पुलिस अधिकारियों को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। उधर, कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा का कहना है कि दो शव मिले हैं, जिन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनाक्रम को लेकर जांच चल रही है। मामले में जल्द जानकारी दी जाएगी।
राजवीर सिंह राजावत बने धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष धौलपुर. प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से मंगलवार रात राजस्थान के तीन भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसमें धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर के स्थान पर अब पार्टी ने राजवीर सिंह राजावत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। धौलपुर समेत शेष बचे अन्य जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर काफी समय से मंथन चल रहा था। नए घोषित जिलाध्यक्ष बसेड़ी क्षेत्र के हैं। यह आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं और बतौर प्रचारक कार्य कर चुके हैं। साथ ही पहले विस्तारक कार्य योजना में भरतपुर संभाग के प्रभारी रह चुके हैं। राजवीर सिंह की नियुक्ति ने कुछ लोगों को चौकाया है। हालांकि, संगठन की ओर से गई सूची में इनका नाम होना बताया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार अभी संगठन में कुछ गुट बने हुए हैं। ऐसे में सभी को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती होगी। पूर्व में श्रवण वर्मा को हटाकर पार्टी ने सतेन्द्र पाराशर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। जिन्हें इस पद पर करीब १८ माह हो चुके हैं। नए जिलाध्यक्ष संभाग संगठन प्रभारी हेमराज मीणा के करीब बताए जा रहे हैं।