भारत की अंडर-19 टीम की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरी। भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरी इनिंग की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 23वें ओवर में मीडियम पेसर बेन मेयर्स की गेंद पर एक रन लेकर 64 गेंद में शतक पूरा किया।
हालांकि आयुष म्हात्रे ने 80 गेंद में 126 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और छक्के लगाए। समाचार लिखे जाने तक आखिरी दिन भारत की अंडर-19 टीम ने 5 विकेट पर 257 रन बना लिए थे, उसे जीत के लिए 98 रन और चाहिए थे, जबकि उसे 5 विकेट शेष थे।
आयुष म्हात्रे ने सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय ओपनर आयुष म्हात्रे ने यूथ टेस्ट के दो मैच की 4 इनिंग में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने 2007-2008 में भारत के सौरभ सुशील तिवारी के बनाए गए 8 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।