सफाई को लेकर समय मिला, लेकिन हालात वही
मार्च माह से पहले यह ट्रेन छिंदवाड़ा से सिवनी पहुंचती थी और तुरंत वापस रवाना हो जाती थी, जिससे सफाई का समय नहीं मिलता था। लेकिन अब इसे सिवनी स्टेशन पर दो घंटे का समय दिया गया है। ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 6.20 बजे सिवनी पहुंचती है और सुबह 8.20 बजे फिरोजपुर के लिए वापस रवाना होती है। छिंदवाड़ा से ट्रेन सुबह 9.50 बजे निकलती है। इसके बावजूद ट्रेन की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।यात्रियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं
सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि किराया बढऩे के बाद उम्मीद थी कि व्यवस्था सुधरेगी, लेकिन हालात पहले से भी बदतर हो गए हैं। न फटी सीटों की मरम्मत हुई और न ही खिड़कियों की। कई कोचों में पंखे भी नहीं चल रहे हैं, जिससे गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।व्यवस्था सुधारी जाएगी
ट्रेन में नियमित सफाई कराई जा रही है। फिर भी मैं दिखवाता हूं। अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाकर व्यवस्था और बेहतर की जाएगी।आमिर खान, सीएंडब्ल्यू