scriptएआइसीसी व पीसीसी के पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारी-कार्यकर्ता में भरा जोश | Patrika News
छिंदवाड़ा

एआइसीसी व पीसीसी के पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारी-कार्यकर्ता में भरा जोश

अभियान से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर डाला प्रकाश

छिंदवाड़ाJun 12, 2025 / 05:32 pm

prabha shankar

chhindwara Congress

chhindwara Congress

एआइसीसी एवं पीसीसी से छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। बैठक में संगठन को सशक्त करने से लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही जिला कांग्रेस संगठन की प्रशंसा की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एआइसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक संजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। संगठन सृजन अभियान के सार्थक परिणाम भी अविलम्ब सामने आएंगे। छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस संगठन मजूबत है तभी तो जिले की सातों विधानसभा सीट विजयी हुई। सातों विधायकों को जिताने का काम इसी संगठन ने किया है। मप्र में लम्बे अंतराल के उपरांत कांग्रेस की सरकार बनी थी। कपूर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत अच्छे नेतृत्व का चयन करना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस अभियान में व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठनात्मक बात होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेन्द्र चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मप्र व देश में छिंदवाड़ा की पहचान कमलनाथ-नकुलनाथ की वजह से हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन यहां सबसे अधिक मजबूत है।

संगठन सृजन अभियान की शुरुआत मप्र से

पर्यवेक्षक सुनील जायसवाल ने कहा कि छिंदवाड़ा देश व मप्र का इकलौता ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उन्होंने मप्र को पायलेट प्रोजेक्ट में लेकर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत मप्र से की है। पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक अभिनव ढिमोले ने कहा कि संगठन को समय, समझ व संयम से सृजित किया जा सकता है। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, सुरेश कपाले व नितिन उपाध्याय ने किया।

Hindi News / Chhindwara / एआइसीसी व पीसीसी के पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारी-कार्यकर्ता में भरा जोश

ट्रेंडिंग वीडियो