scriptबिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश के बिना बनेगी सरकार, महागठंधन खुश, जनसुराज का क्या होगा? | Bihar Assembly Election opinion poll out Tejashwi Form India Alliance Government | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश के बिना बनेगी सरकार, महागठंधन खुश, जनसुराज का क्या होगा?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल सामने आया है। इसके मुताबिक तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार बना सकते हैं। नई नवेली पार्टी जनसुराज को निराशा हाथ लग सकती है।

पटनाJun 14, 2025 / 06:43 am

Pushpankar Piyush

Bihar Opinion poll

Bihar Opinion poll

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। नवंबर से पहले चुनाव होना तय है। इसी बीच एक ओपिनियन पोल (Opinion Poll) आया है। जिसके आकंड़े चौंकाने वाले हैं। पोल ट्रैकर के सर्वे मुताबिक इस बार इंडिया गठबंधन NDA से आगे निकल सकता है।

तेजस्वी बना सकते हैं महागठंबधन की सरकार

पोल ट्रैकर सर्वे के मुताबिक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बना सकते हैं। सर्वे के मुताबिक महागठबंधन (कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी) को बिहार विधानसभा चुनाव में 44.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि भाजपा और जदयू NDA गठबंधन को 42.8 वोट मिल सकते हैं।

तेजस्वी बन सकते हैं सीएम

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत का आकंड़ा 122 है। पोल ट्रेकर ने अपने सर्वे में बताया कि इंडिया गठबंधन इस बार सरकार बना सकती है। सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन को 126 सीटें मिल सकती है। तेजस्वी यादव राज्य के सीएम बन सकते हैं। दूसरी ओर भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) गठबंधन 112 सीटों पर सिमट सकता है।

जनसुराज को हाथ लग सकती है निराशा

पोल ट्रैकर सर्वे के मुताबिक जनसुराज पार्टी (Jansuraj) को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में निराशा हाथ लग सकती है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक जनसुराज पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिलने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों के खाते में 8 सीटें आ सकती है।

तेजस्वी पहले और नीतीश दूसरे नंबर पर

सर्वे के मुताबिक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव सीएम फेस के लिए पहली पसंद बताए जा रहे हैं। तेजस्वी के पक्ष में 43 फीसदी लोगों ने मत दिया है। सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार दूसरे पायदान पर हैं। 31 फीसदी लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं। जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर तीसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें
Ahmedabad Plane Crash: 1206 को EX CM विजय रुपाणी मानते थे लकी नंबर, 12 जून को हुई विमान हादसे में मौत

राजद OBC को साधने में जुटी

राजद नेता तेजस्वी लगातार सामाजिक व आर्थिक न्याय की बात कर रहे हैं। वह ओबीसी कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा शुरुआत से बहुजन विरोधी और आरक्षण के विरुद्ध रहा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव शुरू से कहते आ रहे हैं कि भाजपा की सोच मनुस्मृति और बंच ऑफ थॉट्स की रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा जाति जनगणना को उसके मूल उद्देश्य से भटकाने की है। राजद ने कहा कि हमें आशंका है कि केंद्र सरकार ओबीसी और ईबीसी के आंकड़े जारी नहीं करेगी, लेकिन हम उनकी मंशा सफल नहीं होने देंगे।

नीतीश के कोर वोट को साधने की कवायद में तेजस्वी

तेजस्वी यादव बिहार में CM नीतीश के सोशल कॉम्बिनेशन को साधने में जुट गए हैं। नीतीश के लव कुश समीकरण को तोड़ने के लिए राजद ने औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा को लोकसभा में राजद संसदीय दल का नेता घोषित किया है। इसी तरह वह कुर्मी समुदाय में भी पैठ बना रहे हैं।

2024 में लव-कुश वोट NDA से छिटका

CSDS-लोकनीति के सर्वे के मुताबिक लव-कुश (कोइरी-कुर्मी) समुदाय ने 2024 में NDA गठबंधन को 67 फीसदी वोट दिया, जोकि साल 2019 के आम चुनाव से 12 फीसदी कम है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को लव-कुश समुदाय ने 19 फीसदी वोट किया, जो पिछले आम चुनाव से 9 फीसदी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें
Ahmedabad Plane Crash में 265 मौतें: Dreamliner में लगते हैं घटिया पार्ट्स- बोइंग के पूर्व कर्मचारी ने किया था दावा, रहस्यमय तरीके से पाए गए थे मृत

लालू से मिले जदयू के बड़े नेता रणविजय सिंह

जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत चली। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

बैठक में तेजस्वी ने सहयोगियों को साध लिया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन की समन्वय समिति की चौथी बैठक आयोजित हुई। यह बैठक करीब तीन घंटे चली। बैठक में सर्व सम्मति से यह तय किया गया कि सीटों का बंटवारा आधार साल 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव होगा।
साथ ही, जिन सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार ने 15000 से अधिक मतों से शिकस्त खाई थी। वहां प्रत्याशी बदले जाएंगे। तेजस्वी यादव ने सभी घटक दलों से आग्रह किया कि वे अपनी पसंदीदा सीटों की सूची और संभावित उम्मीदवारों का ब्यौरा दें।

Hindi News / National News / बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश के बिना बनेगी सरकार, महागठंधन खुश, जनसुराज का क्या होगा?

ट्रेंडिंग वीडियो