अप्रैल से जून की महंगाई राहत जारी
इस ताजा आदेश के मुताबिक, औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर महंगाई राहत कैलकुलेट किया गया है। अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में CPI का औसत आंकड़ा 9480.00 (1960=100 सीरीज) रहा है। IBA ने सभी सदस्य बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे बैंक पेंशनर्स को संशोधित दरों के अनुसार डीआर का भुगतान करें। यानी भले ही नियमों में संशोधन बाद में हो, लेकिन राहत अभी से मिलेगी। अप्रैल 2025: 9433.49 (1960=100), 143.5 (2016=100)
मई 2025: 9466.36 (1960=100), 144.0 (2016=100)
जून 2025: 9532.10 (1960=100), 145.0 (2016=100)
औसत CPI: 9480.00 (1960=100), 144.16 (2016=100)
नए-पुराने दोनों पेंशनर को होगा फायदा
गौरतलब है कि IBA पहले ही अपने 16 अक्टूबर 2023 के सर्कुलर में उन पेंशनर्स के लिए ‘डीआर न्यूट्रलाइजेशन’ लागू करने की बात कर चुका है, जो 1 नवंबर 2002 से पहले रिटायर हुए थे। अब इस नए आदेश से यह तय हो गया है कि पुराने और नए दोनों तरह के पेंशनर्स को राहत का फायदा मिलेगा। IBA के वरिष्ठ सलाहकार ब्रजेश्वर शर्मा के आदेश को पेंशनर्स के लिए रक्षाबंधन गिफ्ट जैसा माना जा रहा है।
विभिन्न बैच के पेंशनर को कितना डीए मिलेगा?
PART-I: जनवरी 1986 से अक्टूबर 1992 के बीच रिटायर स्लैब: 2220 डीए दर: 1487.40% PART-II: नवंबर 1992 से मार्च 1998 के बीच रिटायर स्लैब: 2083 डीए दर: 729.05% PART-III: अप्रैल 1998 के बाद रिटायर स्लैब: 1949 डीए दर: 467.76% PART-IV: नवंबर 2002 के बाद रिटायर स्लैब: 1798 डीए दर: 323.64%
PART-V: नवंबर 2007 के बाद रिटायर स्लैब: 1661 डीए दर: 249.15% PART-VI: नवंबर 2012 के बाद रिटायर स्लैब: 1260 डीए दर: 126.00% PART-VII: नवंबर 2017 के बाद रिटायर
स्लैब: 782 डीए दर: 54.74% PART-VIII: नवंबर 2022 के बाद रिटायर पॉइंट्स: 21.13 डीए दर: 24.13%