मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन वायरल, यूजर्स बोले- लगता है पैचअप हो गया…
Malaika Arora Post Arjun Kapoor Reaction: मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यूजर्स का कहना है कि दोनों एक बार फिर साथ में आ गए हैं।
Malaika Arora Instagram Post: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप को लगभग डेढ़ साल हो चुका है। कपल का रिश्ता क्यों टूटा क्यों दोनों अलग हुए इसकी वजह कभी सामने नहीं आई, लेकिन मलाइका और अर्जुन की जोड़ी लोगों की फेवरेट थी, वह चाहते थे कि दोनों एक बार फिर साथ आ जाए, अब अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर पर रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो रहे हैं और कह रहे है कि लगता है दोनों का पैचअप हो गया है।
मलाइका अरोड़ा की फोटो पर आया अर्जुन कपूर का रिएक्शन (Malaika Arora Post Arjun Kapoor Reaction)
मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं वह हर रोज अलग-अलग पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 15 जून को भी मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में वह नाइट-सूट पहने बालकनी में बैठी नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने खाने-पीने की फोटोज भी शेयर की। फोटोज में उनका नो मेकअप अंदाज देखने को मिला। मलाइका ने फोटोज में व्हाइट हार्ट बनाकर शेयर किया था। इन्हीं तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने लाइक करके अपना रिएक्शन दिया है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो चुका है ब्रेकअप (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)
मलाइका अरोड़ा काफी फोटोज शेयर करती हैं, लेकिन इससे पहले अर्जुन ने ऐसा नहीं किया उन्होंने काफी समय बाद मलाइका की फोटोज लाइक की है। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस का कहना है कि अर्जुन और मलाइका साथ आ गए हैं इसी वजह से उन्होंने उनकी फोटो लाइक की है और दोनों का पैचअप हो गया है।
पैचअप की फैंस ने जताई उम्मीद (Malaika Arora Arjun Kapoor Patchup)
बता दें, मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा, “धीरे चलो! जिंदगी का मजा लो! हम यहां केवल एक बार हैं। इसलिए हर पल को संजोकर रखो।” अब लोग इसपर भी कमेंट करने लगे हैं कि मलाइका भी अर्जुन की यादों को हमेशा याद रखना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने पैचअप की खबरों के बीच ये पोस्ट किया है।