scriptMannara Chopra के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार | actress Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies priyanka chopra big connection with her | Patrika News
बॉलीवुड

Mannara Chopra के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mannara Chopra Father Dies: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का फादर्स डे के अगले दिन निधन हो गया है। परिवार में शोक की लहर है।

मुंबईJun 16, 2025 / 09:33 pm

Priyanka Dagar

Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies

मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन

Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Passed Away: बिग बॉस की फेमस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज यानी 16 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह बॉलीवुड की सुपरस्टार रही प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। परिवार और जानने वालों के लिए यह बेहद दुखद खबर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके जाने के बाद से उनकी दोनों बेटियां मन्नारा और मिताली साथ ही उनकी पत्नी कामिनी सदमे में हैं।

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा का निधन (Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies)

मन्नारा चोपड़ा ने खुद अपने पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने पोस्ट में पिता रमन हांडा को श्रद्धांजलि देते हुए और उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज गहन दुख और शोक के साथ आज हमने अपने प्यारे पिता को खो दिया है। वह हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं। वह परिवार की शक्ति और स्तंभ थे।” साथ ही मन्नारा ने पिता के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी है।
Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies

मन्नारा चोपड़ा ने दी पिता के निधन की जानकारी (Mannara Chopra Instagram)

मन्नारा ने पोस्ट में बताया है कि मुंबई के अंबोली अंधेरी के श्मशान घाट पर 18 जून को 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी।
Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies

प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे मन्नारा चोपड़ा के पिता

मन्नारा चोपड़ा के पिता को परिवार में हर कोई बेहद प्यार करता था। जब आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा होली 2025 पर इंडिया आई थी, उस समय मन्नारा और उनकी फैमिली के साथ उन्होंने काफी समय बिताया था। अब उनके जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल है और लोग सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा को सांत्वना दे रहे हैं।
Mannara Chopra Instagram

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Mannara Chopra के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

ट्रेंडिंग वीडियो