बीजापुर में 25 लाख के इनामी ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य एसजेडसीएम रामन्ना ईरपा ने भी आत्मसर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा में 15, सुकमा में 5 और नारायणपुर में 8
नक्सलियों ने समर्पण किया। बीजापुर में समर्पण आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव व केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि अब संगठन के विचारों में दम नहीं रहा। वर्षों की हिंसा के बाद भी उनके जीवन में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं आया। अंदरूनी कलह, भविष्य की अनिश्चितता, विकास से जुडऩे की इच्छा और सुरक्षित पारिवारिक जीवन की चाह ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।
आत्मसमर्पण करने वाले हर नक्सलियों को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें रोजगार, शिक्षा, और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 2025 में अब तक 242 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 300 गिरफ्तार किए गए हैं और 127 मारे गए हैं। 2024 में 431 आत्मसमर्पण, 803 गिरफ्तारी और 185 नक्सली मारे गए थे।