scriptपत्नी की बुरी आदतों से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने छोड़ी दुनिया… | mp news troubled by wife bad habits municipal employee committed suicide | Patrika News
भोपाल

पत्नी की बुरी आदतों से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने छोड़ी दुनिया…

mp news: मृतक के भाई का आरोप- भाभी ब्लैकमेल करती थी, कई दिनों से तनाव में था भाई…।

भोपालMay 08, 2025 / 07:59 pm

Shailendra Sharma

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक कर्मचारी के भाई ने भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि भाभी की बुरी आदतों से भाई काफी परेशान था। भाभी उसे ब्लैकमेल भी करने लगी थी जिससे वो तनाव में था और अब खुद की जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर निगम कर्मचारी ने की खुदकुशी

भोपाल के सुखी सेवनिया थाना इलाके में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी अमर अहिरवार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने जब अमर को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मृतक अमर अहिरवार नगर निगम की शाखा में माली का काम करता था।
यह भी पढ़ें

पड़ोसन के घर के बाहर फेंकता था अश्लील फोटो, 5 साल पहले हुआ था ये..


बीवी की बुरी आदतों से था परेशान

मृतक अमर अहिरवार के भाई ने अपनी भाभी यानी अमर की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि भाभी की बुरी आदतों से भाई काफी परेशान था। भाभी भाई को ब्लैकमेल भी करने लगी थी जिसके कारण भाई तनाव नहीं झेल पाया और अब खुद की जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News / Bhopal / पत्नी की बुरी आदतों से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने छोड़ी दुनिया…

ट्रेंडिंग वीडियो